Khelo India Youth Games : बिहार की बेटी का कमाल, शॉटपुट में अलका को मिला Gold

पटना : बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 चल रहा है। खेलो यूथ गेम्स का सातवां संस्करण का 9वां दिन है। जिसकी शुरुआत चार मई को हुई थी। इस गेम्स में अभी तक बिहार का प्रदर्शन ठीक है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार को चौथा स्वर्ण पदक मिला है। मेजबान बिहार के लिए सोमवार का दिन खास रहा जब अल्का सिंह ने अंडर-18 शॉटपुट में 14.73 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता है। अलका की इस उपलब्धि से बिहार पदक तालिका में 13वें स्थान पर पहुंच गया। बिहार की बेटी अलका पर सबको गर्व है।

Goal 7 22Scope News

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पहला दिन था

पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पहला दिन था। शुरुआत शानदार रही। चार मीट रिकॉर्ड बने, सभी लड़कों ने बनाए। तमिलनाडु के जितिन अर्जुनन ने लंबी कूद में 7.65 मीटर की छलांग लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया जो 2022 में दिल्ली के आर्यन चौधरी का 7.42 मीटर था। वेटलिफ्टरों ने लगातार नए कीर्तिमान बनाए। सोमवार को बिहार में चल रहे सातवें संस्करण के नौवें दिन, नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट (पटियाला) के प्रशिक्षु सैराज पर्देशी ने राजगीर में 81 किग्रा वर्ग में तीन युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की तमन्ना ने भी 10वां युवा रिकॉर्ड बनाकर दिन का शानदार समापन किया।

यह भी देखें :

उत्तर प्रदेश के कादिर खान ने 400 मीटर दौड़ में नया मीट रिकॉर्ड बनाया

उधर, उत्तर प्रदेश के कादिर खान ने अंडर-18 400 मीटर बालकों की हीट में 47.67 सेकंड में दौड़ पूरी कर नया मीट रिकॉर्ड बनाया, जो पहले केरल के अब्दुल रज्जाक (48.34 सेकंड, पुणे 2019) के नाम था। शाम के कार्यक्रम में दो और रिकॉर्ड बने-राजस्थान के हंसराज धायल ने डिस्कस थ्रो में 63.18 मीटर और महाराष्ट्र के सैफ फारूक चाफेई ने 110 मीटर बाधा दौड़ में 13.48 सेकंड का नया मीट रिकॉर्ड बनाया।

यह भी पढ़े : 6 World Record बनाने वाली अस्मिता एथलीट खोलना चाहती हैं हिमाचल के लिए खाता, खेलो इंडिया में…

Saffrn

Trending News

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...

Jharkhand Weather Alert: 4–8 अप्रैल में बदलेगा मौसम, Rain और Thunderstorm...

झारखंड में 4 से 8 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना, IMD ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img