पूर्व कर्मचारी पर 13 लाख से अधिक के गबन का आरोप, चेक बाउंस के बाद मामला थाने पहुंचा


रांची: राजधानी रांची के डोरंडा निवासी विकास मिश्रा ने अपने पूर्व कर्मचारी अरविंद कुमार झा के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, विश्वासघात और चेक बाउंस जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विकास मिश्रा ने बताया कि वे एक शैक्षणिक संस्थान के प्रबंधन से जुड़े हैं। आरोपी अरविंद को संस्थान में शाखा संचालन, छात्रों के नामांकन और फीस संग्रह की जिम्मेदारी दी गई थी। आरोप है कि जुलाई 2024 से मार्च 2025 के बीच प्राप्त होने वाली करीब ₹13.18 लाख की फीस की राशि को अरविंद ने संस्थान में जमा न कर अपने व्यक्तिगत खाते में ले लिया।

शिकायत में उल्लेख है कि अरविंद ने कई छात्रों से नकद और ऑनलाइन माध्यम से फीस ली, लेकिन उसका हिसाब संस्थान के रिकॉर्ड में नहीं जोड़ा। कुछ उदाहरणों में —

ऐसे ही 25 से अधिक ट्रांजेक्शन की सूची शिकायत में दी गई है।

28 फरवरी को पकड़े जाने के बाद अरविंद ने एक लिखित बांड देकर एक महीने के भीतर पूरी राशि लौटाने की बात कही और तीन चेक सौंपे। इनमें से ₹4 लाख का एक चेक 9 मई को बैंक में जमा किया गया, लेकिन अकाउंट में राशि नहीं होने के कारण वह बाउंस हो गया।

अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज हो गई हैं।


Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...