नई दिल्ली: CBSE ने कक्षा 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 मंगलवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। इस बार देशभर में कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा है। छात्र अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों — cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और results.gov.in — पर जाकर देख सकते हैं।
17 रीजन में विजयवाड़ा टॉप पर
CBSE के कुल 17 क्षेत्रीय कार्यालयों में से इस बार विजयवाड़ा क्षेत्र ने टॉप किया है, जहां पास प्रतिशत 99.60% दर्ज किया गया। इसके बाद त्रिवेंद्रम का स्थान रहा, जहां 99.32% छात्र सफल हुए। दिल्ली वेस्ट 95.37% और दिल्ली ईस्ट 95.06% के साथ क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर रहे।
प्रयागराज सबसे नीचे, नवोदय विद्यालय सबसे आगे
इस बार प्रयागराज 79.53% पास प्रतिशत के साथ अंतिम 17वें पायदान पर रहा। चंडीगढ़ (91.61%), पंचकूला (91.17%) और देहरादून (83.45%) में भी बेहतर प्रदर्शन दर्ज हुआ।
विद्यालय श्रेणी के अनुसार, जवाहर नवोदय विद्यालयों का प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा — यहां 99.29% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसके विपरीत निजी स्कूलों में यह दर 87.94% रही, जो सबसे कम है। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का प्रदर्शन 91.57% के साथ संतोषजनक रहा।
ऐसे करें परिणाम चेक
छात्र अपना परिणाम देखने के लिए cbseresults.nic.in पर जाएं, “CBSE Board Result 2025” लिंक पर क्लिक करें, फिर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें। इसके बाद आपका स्कोर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।


















