रांची का कांके बन गया ‘कश्मीर’, सिर्फ आधे घंटे में ही कई जगहों पर लगे बर्फ के ढेर

रांची : राजधानी रांची का कांके बुधवार को ‘कश्मीर’ बन गया है. कांके प्रखंड के कई क्षेत्रों में सिर्फ आधे घंटे में ही बर्फ की चादरें बिछ गईं. जिसे देखकर लोग रोमांचित हो गए.

बता दें कि सुबह से ही रांची में बादल छाए हुआ है. सुबह घने कोहरे के बाद लगभग 9 बजे कोहरा साफ हुआ. दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट लिया और तेज हवा के साथ दिन भर बादल बरसने लगे. लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश हुई. इस दौरान रांची के कई हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई.

snow ranchi 22Scope News

कांके प्रखंड के कई क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक जमकर ओलावृष्टि हुई. बताया जाता है कि क्षेत्र में दो-ढाई दशक के बाद पहली बार इतनी अधिक मात्रा में ओलावृष्टि हुई. जबर्दस्त ओलावृष्टि के कारण कई स्थानों पर बर्फ के ढेर लग गये और नजारा बिल्कुल कश्मीर जैसा हो गया. इसे देखने के लिए शहर के आसपास से भी बड़ी संख्या में लोग कांके क्षेत्र में पहुंचने लगे. कुदरत के इस कमाल से लोग काफी रोमांचित दिखे.

snow ranchi1 22Scope News

पिछले 24 घंटे में रांची में रांची में 2.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. वहीं इस दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में दर्ज हुई है. यहां पिछले 24 घंटे में 43.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत राज्य के 14 जिलों में गुरुवार को भी बारिश की संभावनना है. रांची के अलावा खूंटी, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, देवघर, धनबाद, गोड्‌डा गिरिडीह के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है.

snow ranchi12 22Scope News

राज्य भर में रांची रहा सबसे ठंडा

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के हेड अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 2-3 दिनों तक राज्य में सुबह को हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिलेगा. इस दौरान राज्य का तापमान स्थिर बना हुआ है. पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्‌डा में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...