Ranchi : इस दिन से बीजेपी निकालेगी विशाल तिरंगा यात्रा, आतंकवाद पर भारत की सख्त कार्रवाई के…

Ranchi : आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा की गई सख्त कार्रवाई के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ बैनर तले एक विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम राजधानी रांची से 14 मई को प्रारंभ होगा और उसके बाद राज्यभर में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Crime : बरकट्ठा में चोरों का तांडव! शादी में गया था परिवार, घर से लाखों के जेवर पर हाथ साफ… 

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सेना के अदम्य साहस और बलिदान को सम्मान देना, आम नागरिकों में राष्ट्रवाद की भावना को और मजबूत करना तथा देश की सुरक्षा को लेकर जनसमर्थन जुटाना है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : खड़ी कार में लगी भयंकर आग, मची अफरातफरी… 

Ranchi : 14 मई को सुबह 10 बजे से शहीद चौक से निकलेगी तिरंगा यात्रा

14 मई को रांची में सुबह 10 बजे शहीद चौक से लेकर बिरसा मुंडा समाधि स्थल, कोकर तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिक, सामाजिक संगठन, प्रबुद्धजन और युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें- Breaking : 15 मई को बुलाई गई कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकता है मुहर… 

तिरंगा यात्रा का क्रमशः विस्तार करते हुए 15 मई को प्रमंडल स्तर पर, 16 मई को जिला मुख्यालयों में और 19-20 मई को मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। 19 मई को पलामू, संथाल और हजारीबाग प्रमंडल के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 20 मई को कोल्हान और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में यह आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें- Ranchi Murder : डबल मर्डर से दहली रांची! गला रेतकर दो लोगों को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस… 

भाजपा का कहना है कि यह आयोजन केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक जनआंदोलन है। तिरंगा यात्रा के जरिए देश की एकता, अखंडता और सैन्य बलों के मनोबल को बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img