Advertisment

12 दिन में कर दिया तीन कांड, अगली बार चढ़ गए पुलिस के हत्थे

अररिया : फारबसिगंज अनुमंडल के सिमराहा थाना क्षेत्र में इस गैंग ने उत्पात मचा रखा था. बड़ी सफाई के साथ एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे थे. पिछले बारह दिनों में तीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को सीधी चुनौती पेश कर दी. लेकिन जैसे ही अगली योजना को अंजाम देने पहुंचे पुलिस के जाल में फंस गए.

पुलिस ने लूटकांड करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया. एसपी अशोक कुमार सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सिमराहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर बारा में 22 नवंबर को सुधीर कुमार राय से पिस्तौल की नोक पर मोबाइल फोन और 4500 रुपये अपराधियों ने छीन लिया था.

इसी तरह दो जनवरी को मानिकपुर लताम बाड़ी नहर पर विनोद विश्वास से नगद सात हजार और मोबाइल फोन छीन लिया और विरोध करने पर जांघ में गोली मार दिया. इसी दिन मझुआ नहर के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर एक युवक से बीस हजार रुपये छीन लिया. इसके बाद खबासपुर बाजार से दो किमी की दूरी पर मुख्य सड़क पर कन्हैया कुमार मंडल नामक युवक से तीस हजार रुपये छीन लिया. इस सभी घटना में दो पलसर बाइक पर सवार अपराधियों की जानकारी पुलिस को मिली.

एसपी ने कहा कि उन्होंने इस मामले में फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह के साथ एक टीम का गठन किया, जिसमें फारबिसगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु व सिमराहा थानाध्यक्ष साजिद आलम को शामिल किया गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए लूटाकांड मामले का उद्भेदन करते हुए फारबिसगंज क्षेत्र के मधुबनी वार्ड आठ के दीपक मंडल व खैरखा वार्ड नंबर दस के सूरज कुमार शर्मा को पकड़ा. दोनों के पास दो पलसर मोटर साइकिल और सात मोबाइल फोन, तीन मोबाइल बैट्री और लूटा गया आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि चारों लूट मामले में दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है. इनदोनों ने चार और अपराधियों की संलिप्तता बताई है. चारों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी. इस मौके पर मुख्यालय डीएसपी सुबोध कुमार, फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह मौजूद थे.

रिपोर्ट : मंटू भगत

चोरों ने दिया पुलिस को चुनौती, एक ही रात ऑफिसर्स कालोनी को बनाया निशाना

Jamshedpur House Demolition Notice: NGT नोटिस के विरोध में भड़के लोग,...

Jamshedpur House Demolition Notice: भुइयांडीह इलाके में प्रशासन द्वारा घर खाली करने और उन्हें गिराने के नोटिस जारी करने के बाद स्थानीय लोगों में...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड शराब नीति मामले में ACB का...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राज्य की आबकारी नीति, शराब सप्लाई सिस्टम और झारखंड स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) से...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बारिश भी नहीं रोक सकी छात्रों की...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बुधवार को रांची में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की...