Dhanbad– बलियापुर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है. एक रंगीन मिजाज शख्स ने पहली बीवी के जीवित रहते छुप-छुपाकर कर दूसरी शादी रचाई और अब 8 माह बाद पहली की बहन के चक्कर में दूसरी को दरकिनार कर तीसरी के साथ शेहरा बांधने की तैयारी कर रहा है. मजेदार बात यह है कि इस आठ माह में उसे दूसरी से दो बच्चे भी हो गए हैं.
दूसरी की शिकायत है कि यह शख्स तीसरी की चक्कर में शारीरिक-मानसिक यातनाएं दे रहा है.
जब स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों को इसकी भनक लगी तो उस शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. कहा जा रहा है कि पुलिस ने उस शख्स को थाने में जमकर खातीरदारी भी की है.
आरोपी मनोज रवानी की दूसरी बीवी रीना देवी का कहना है कि मनोज ने यह कह कर शादी किया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई है. लेकिन अब वह पहली बीबी की बहन के साथ रंगरेंलियां मना रहा है और इसका विरोध करने पर मारपीट की जाती है. जान मारने की धमकी दी जाती है.
इस मामले में उप प्रमुख राजेन्द्र किस्कू का कहना है कि महिला द्वारा बराबर प्रताड़ित करने की शिकायत की जा रही थी और आज उसके साथ मारपीट भी की गई. ऐसे में ग्रामीणों उस रंगीनमिजाज शख्स को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

















