Nawada– नवादा नगर थाना क्षेत्र में लक्ष्मी होमियो क्लीनिक के होमियोपैथी चिकित्सक डॉ शम्भू प्रसाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने उनके मकान के कमरे से शव बरामद किया है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है.
परिजनों ने बताया कि कमरे बंद कर पंखे में साड़ी बांधकर गले में फांसी लगा लिया. पुलिस मौके पर पहुंचकर तहकीकात में जुटी हुई है.

















