PLFI सरगना दिनेश गोप पर 25 लाख का इनाम, खूंटी पुलिस ने चिपकाया पोस्टर

खूंटी : खूंटी पुलिस ने कई इलाकों में दिनेश गोप सहित PLFI के शिर्ष नेताओं का पोस्टर चिपकाया है. खूंटी के कर्रा थाना सहित कई इलाकों में PLFI सुप्रीमो का पोस्टर चिपकाया गया है. PLFI उग्रवादी दिनेश गोप पर 25 लाख रुपए का इनाम रखा गया है. PLFI का सेकंड कमांडर तिलकेश्वर गोप पर 10 लाख का इनाम जारी किया गया है. वहीं, PLFI के कई उग्रवादियों के पोस्टर चिपकाए गए हैं जिनपर इनाम जारी है.

pratik 2 22Scope News

झारखंड पुलिस वांटेड नक्सलियों का पता बताने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखेगी. झारखंड पुलिस ने जो पोस्टर जारी किया है उसमें PLFI सुप्रीमो दिनेश्वर गोप, पिता कामेश्वर गोप है. दिनेश गोप खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. साथ ही उसके खिलाफ इश्तेहार भी जारी किया है. इसमें से दिनेश गोप के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है. झारखंड पुलिस दिनेश गोप पर पहले से ही 25 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है. वहीं एनआईए की प्राथमिकी में दिनेश गोप वांटेड है.

बता दें कि हाल के दिनों में PLFI के उग्रवादियों ने रांची समेत कई ज़िलों में रंगदारी और वसूली की मांग को लेकर लोगों के मन में खौफ पैदा कर दिया है. रांची पुलिस बीते एक सप्ताह में दिनेश गोप के आठ सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से भारी मात्रा में हथियार और 77 लाख रुपये कैश बरामद किया था. पीएलएफआई सुप्रीमो के गुर्गे ने बड़े कारोबारियों, ईंट भट्टा मालिकों, कोयला कारोबारियों और रियल स्टेट के लोगों को निशाना बनाकर धमकी दे रही है. जंगलों से शहरों तक पहुंचे उग्रवादियों की गतिविधियां पुलिस के लिए सिर दर्द बनी हुई है.

रिपोर्ट : प्रतीक

फूस के घर में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने किया खुलासा

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...