भागलपुर: भागलपुर में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें 9 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाना की पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। घटना भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर फतेहपुर गांव की है जहां जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई जिसमें पांच महिला समेत 9 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur
घायलों की पहचान धीरेंद्र कुमार यादव, आदित्य कुमार, प्रद्युम्न कुमार, प्रशांत कुमार, लक्ष्मी देवी, सोनाली कुमारी, अंजली कुमारी, नविता देवी और प्रियंका देवी के रूप में की गई। घायल धीरेंद्र यादव ने बताया कि हमला करने वालों में एक आर्मी का जवान और उसके परिवार के लोग हैं। उन्होंने बताया कि यह जमीनी विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है। पहले भी दूसरे के पक्ष के लोगों ने दबंगई दिखाते हुए इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़ें – Rahul Gandhi नाटक करने में काफी तेज हैं, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा ‘बेहतर होता अगर वे…’
मामले में पहले भी तीन बार थाना में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। थानाध्यक्ष से भी कई बार गुहार लगाई लेकिन उन्होंने भी मामले का संज्ञान नहीं लिया। हमें जानकारी मिली कि सभी लोग हमारे जमीन पर जबरन कब्ज़ा करने पहुंचे हैं तो हमलोग गये जहां उन्होंने लाठी डंडे से मारपीट की और सबको पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने भागलपुर एसपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। Bhagalpur Bhagalpur
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Saharsa पहुंचे राज्यपाल, कहा ‘कोई हमारे लोगों की हत्या करे तो…’
भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट


















