Advertisement
Advertisement

सरकारी शराब दुकान में 44.92 लाख रुपये का गबन, चार कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज

रांची: राजधानी के करमटोली चौक स्थित एक सरकारी शराब दुकान में 44 लाख 92 हजार 265 रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह खुलासा दुकान की ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है। मामले को गंभीर मानते हुए फ्रंटलाइन (एनसीआर) बिजनेस सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक सर्वजीत कुमार ने लालपुर थाना में चार कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि दुकान के प्रभारी गोवर्धन ठाकुर सहित निरंजन उरांव, राकेश कुमार और सौरभ कुमार सिंह ने मिलकर यह गबन किया है। पूछताछ के दौरान सभी आरोपितों ने लिखित रूप में गबन की बात स्वीकार भी कर ली है।

बताया गया है कि झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा रांची जिले की सरकारी शराब दुकानों में मानव संसाधन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी फ्रंटलाइन कंपनी को दी गई है। इन दुकानों से हुई बिक्री की राशि एसआईएस कंपनी द्वारा संग्रहित कर संबंधित विभागीय बैंक खातों में जमा कराई जाती है। ऑनलाइन भुगतान के लिए पंजाब नेशनल बैंक की सहायक कंपनी वर्ल्ड लाइन की पीओएस मशीनें भी प्रयोग में लाई जाती हैं।

गबन की जानकारी तब सामने आई जब कंपनी के आरएम शुक्ला ने शराब दुकान का आंतरिक लेखा परीक्षण (ऑडिट) किया। रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितता उजागर होने के बाद यह मामला उजागर हुआ।

Commercial Advertisment

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय की स्वर्ण हुंकार सभा में क्यों...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय के दिनकर भवन में आयोजित स्वर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर और बेगूसराय निवासी अजीत भारती ने केंद्र की...

Bihpur Maa Vam Kali Visarjan: नम आंखें और मां के जयकारे…...

Bihpur Maa Vam Kali Visarjan, भागलपुर: जिले के बिहपुर में मां वाम काली महारानी की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। मां की प्रतिमा को...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार कैबिनेट के 31 फैसलों से किसे...

 Bihar Cabinet Decisions 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में अलग-अलग विभागों के कुल 31 प्रस्तावों को...