Dhanbad : कतरास में सड़क सुरक्षा संकट! बिना नंबर और नाबालिग चालक चला रहे मौत की टोटो…

Dhanbad : धनबाद जिल के कतरास थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा की स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिना नंबर प्लेट वाले टोटो सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे हैं, जिससे आम जनता की जान पर खतरा मंडरा रहा है।

ये भी पढ़ें- Simdega Crime : अंधेरी रात में वाहन चुरा उड़नछू हो गए चोर, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद… 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन टोटो चालकों द्वारा क्षमता से अधिक माल और सवारी ढोना आम बात हो गई है। कुछ चालक तेज गति में अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना लगातार बनी रहती है। और सबसे खतरनाक पहलू यह है कि कई बार टोटो की स्टीयरिंग नाबालिगों के हाथों में रहती है।

ये भी पढ़ें- Chatra Crime : गिद्धौर में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर धराए, अंतरजिला नेटवर्क का हुआ खुलासा… 

Dhanbad : मामले में जल्द कार्रवाई करे प्रशासन-ग्रामीण

हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से 24 घंटे पेट्रोलिंग की जा रही है, लेकिन इन टोटो पर न तो कड़ी नजर रखी जा रही है और न ही कोई कार्रवाई होती दिख रही है। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) कार्यालय की ओर से भी अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ये भी पढ़ें- Giridih Suicide : फांसी के फंदे के सहारे झूलकर युवती ने दे दी जान, तफ्तीश में जुटी पुलिस… 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन टोटो चालकों की लापरवाही के कारण कई बार जाम की स्थिति बन जाती है और बच्चों व बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिना नंबर के टोटो और नाबालिग चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में यह लापरवाही किसी बड़ी त्रासदी को जन्म दे सकती है।

आदर्श गुप्ता की रिपोर्ट–

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...