बांग्लादेशी महिला है पीएलएफआई को सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार निवेश की महिला मित्र

Ranchi– उग्रवादी संगठन पीएलएफआई को सहयोग करने के आरोप में निवेश पोद्दार, ध्रुव कुमार और शुभम पोद्दार के साथ गिऱफ्तार महिला फातिमा उर्फ अंजली पटेल  का बांग्लादेशी होने की खबर आ रही है.

बताया जा रहा है कि फातिमा फर्जी आधार कार्ड बनाकर भारत में रह रही थी और पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के लिए काम कर रही थी. इधर निवेश की निशानदेही पर आधा दर्जन पिस्टल और 80 गोली बरमाद की गई है.

बता दें कि नक्सली संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को हथियार समेत अन्य चीजों की आपूर्ति करने के मामले में फरार आरोपी निवेश सहित तीन लोग बिहार के बक्सर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनलोगों के पास से करीब 12 लाख रुपये भी बरामद किया है. इससे  पहले  धुर्वा पुलिस ने आरोपी निवेश के पिता और भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है.  पूछताछ में पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी मिली. उसी के बाद सभी गिरफ्तारियां हो रही है.

बताया जा रहा है कि पुलिस दिनेश गोप का बेहद करीबी निवेश के पीछे करीबन तीन माह से  अपने मुखबीरों का जाल बुन रखा था. दिनेश गोप ने निवेश को जमीन की खरीद करने के लिए 81 लाख रुपये दिये थे. पुलिस ने सभी आरोपियों को होटवार जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन करने में जुटी हुई है.

 

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...