Saran में हद पार कर गया नशेड़ी, 6 महीने के दुधमुंहे बच्चे की…

सारण: नशा नाश का घर होता है, यह कहावत उस वक्त चरितार्थ हुई जब छपरा में एक नशेरी ने अपने दुधमुंहे पुत्र की निर्ममता से हत्या कर दी। घटना सारण के जलालपुर थाना क्षेत्र के सिग्गडी बसडीला गांव की है जहां एक नशेड़ी पिता ने अपने 6 महीने के पुत्र की पटक कर बस इसलिए हत्या कर दी क्योंकि बच्चा रो रहा था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। Saran Saran Saran Saran 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके बाद उसने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी। पिटाई की वजह से उसकी पत्नी घर से निकल कर कहीं चली गई इसी दौरान उसका 6 महीने का बच्चा रोने लगा। बच्चे के रोने की वजह से उसके नशेड़ी पिता ने पटक पटक कर हत्या कर दी और शव को मिट्टी में दफना दिया।

यह भी पढ़ें – अब Gaya होगा गयाजी, कैबिनेट की बैठक में सोनपुर मेला क्षेत्र के विस्तार को भी मिली मंजूरी…

मृतक बच्चे की मां ने जब काफी खोजबीन की और बच्चा नहीं मिला तो मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने आरोपी नशेड़ी पिता को हिरासत में ले कर जब पूछताछ की तब उसने बच्चे की हत्या की बात बताई। पुलिस ने नशेड़ी पिता की निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि नशेड़ी अक्सर नशे में अपने घर में मारपीट करता है। उसकी ढाई वर्ष पहले ही शादी हुई थी और मृतक बच्चा उसकी पहली सन्तान था।

यह भी पढ़ें-  जनता दरबार में 75 मामलों का DM ने किया ऑन स्पॉट समाधान

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img