Saran में जहरीली शराब कांड के एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा

सारण: सारण और सिवान समेत दो जिलों में जहरीली शराब पीने से पचास से अधिक लोगों की मौत हो गई। जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद सारण और सिवान समेत पटना तक आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया और अधिकारी कैंप करने लगे। आनन फानन में एसआईटी गठित की गई और अवैध शराब कारोबारियों की धड़ पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई।

एसआईटी की टीम ने जहरीली शराब कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने शराब बना कर बेचने की बात भी स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी रजनीकांत है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने गिरफ्तारी के वक्त अपने आप को बीमार बता कर बचने की कोशिश की थी लेकिन एसआईटी ने उसे गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है।

गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने एक लीटर स्पिरिट में शराब बना कर 20-25 लोगों को बेचा था। मामले में छपरा के एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि रजनीकांत नाम के एक व्यक्ति को जहरीली शराब सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह इस कांड का एक छोटा कड़ी है। एसआईटी लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें-  Bihar: ‘शराबबंदी कानून, जहरीली शराब और मौत’ आरोप प्रत्यारोप के बीच जाएंगी और कितनी जानें?

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Saran Saran Saran

Saran

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...