Saran में शांति समिति की बैठक में दिया गया संदेश, होलिकादहन के दिन हुआ था…

सारण: सारण में होलिकादहन के दिन दो समुदाय के बीच हुए हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति बहाल कर ली है। शांति बहाली को लेकर रविवार को शांति समिति की एक बैठक की गई। बैठक में Saran के एएसपी राज किशोर सिंह और नगर निगम की मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता भी उपस्थित रहे। शांति समिति की बैठक में दोनों समुदाय को मिल जुल कर रहने का संदेश दिया गया साथ ही इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति नहीं होने की भी बात कही गई।

यह ही पढ़ें – Saran में पुलिस पर लाठी डंडे से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

बैठक में यह बात सामने आई कि मोहल्ले में नशे का कारोबार और नशे का सेवन लंबे समय से होता आ रहा है और इसी वजह से इस तरह की घटनाएँ घटी। लोगों ने बताया कि मुहल्ले में गांजा, स्मैक समेत अन्य मादक पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से की जाती है। बैठक में Saran एएसपी राज किशोर सिंह से लोगों ने मांग की कि इस तरह के लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें – Siwan: ‘सजनवा हमर, सखी रंगदार मिलल’, पुलिस की गाड़ी में बनाया रील अब हुआ वायरल

हालांकि होलिका दहन में हुए मारपीट का कारण लोगों के घरों से बस बल्ले को लेना और उसे ले जाकर होलिका दहन में डालना जिसका विरोध करने पर इस तरह की घटनाएं हुई थी। लोगों ने मांग की कि इस तरह के लोगों पर पुलिस प्रशासन त्वरित कार्रवाई करें ताकि मोहल्ले में लोग शांतिपूर्ण जीवन यापन कर सकें।

यह भी पढ़ें-  Facebook से हुआ प्यार, दो बच्चे की मां असम से पहुंची कटिहार, पुलिस ने…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

Ranchi News: पश्चिम बंगाल से चोरी सरसों तेल की रांची में...

 पश्चिम बंगाल से चोरी हुए सरसों तेल के मामले में बंगाल पुलिस ने रांची के चान्हो में छापेमारी की। ओपा गांव से 40 से...

Mithilesh Tiwari School Inspection: कभी अभिभावक तो कभी गुरु बने शिक्षा...

Mithilesh Tiwari School Inspection: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार को गोपालगंज प्रवास के दौरान कभी अभिभावक तो कभी गुरु की भूमिका में...

JTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में विषय की गड़बड़ी से...

 झारखंड JTET 2026 के एडमिट कार्ड में विषय, फोटो और हस्ताक्षर संबंधी गड़बड़ियों की शिकायत। 10 से 12 हजार अभ्यर्थियों के प्रभावित होने की...