सम्राट अशोक पर टिप्पणी से गरमायी बिहार की राजनीति

Muzaffarpur-सम्राट अशोक पर भाजपा के सांस्कृतिक सेल के संयोजक पद्मश्री दया प्रकाश सिन्हा की टिप्पणी पर बिहार की राजनीति में बबाल मचा हुआ है.आज मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर  सत्तारूढ़ दल जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने दया प्रकाश सिन्हा का पुतला फूंका अपना विरोध जताया, इसके साथ ही सरकार से दया प्रकाश सिन्हा से पद्मश्री सम्मान वापस लेने की मांग की गई.

जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रियदर्शी सम्राट अशोक मौर्य अखंड भारत के निर्माता थे और उनके बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल असहनीय और अक्षम्य है. जिस ने भी ऐसा किया है वह विकृत विचारधारा से प्रेरित है. हमलोग महामहिम राष्ट्रपति और केंद्र सरकार से ऐसे व्यक्ति का पद्मश्री वापस लेने की मांग करते है.

जदयू के प्रदेश नेता रंजीत सहनी ने बताया कहा कि अशोक सम्राट भारत के महान सम्राट थे. सम्राट अशोक की तुलना तानाशाह औरंगजेब करना खतरनाक है.

इधर बेगूसराय में महात्मा फुले समता परिषद के बैनर तले जदयू के पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के नेतृत्व में डीएम आफिस पर दया प्रकाश सिन्हा का पुतला फूंका गया. विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दया प्रकाश सिन्हा पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने और पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने की मांग की.

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत हर नेताओं ने इसका विरोध किया है. केंद्र सरकार से अपील है कि वह दया प्रकाश सिन्हा पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर पदमश्री वापस ले. सम्राट अशोक पर की गई टिप्पणी बर्दाश्त के लायक नहीं है.

सम्राट अशोक पर टिप्पणी से गरमायी बिहार की राजनीति

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...