Giridih में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, वाहनों में गिरे पेड़ भारी नुकसान…

Giridih : गिरिडीह जिले में शनिवार दोपहर करीब दो बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस अप्रत्याशित मौसम परिवर्तन ने जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं कई क्षेत्रों में तबाही भी मचा दी। तेज आंधी के कारण जिले के कई हिस्सों में पेड़ उखड़ गए, बिजली के तार टूट गए और घरों के छपर उड़ गए।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : कोढ़ा गैंग का एक शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, लूट और छिनतई… 

Giridih : बीच रास्ते पर गिरा पेड़
Giridih : बीच रास्ते पर गिरा पेड़

Giridih : विशाल पेड़ गिरा कार पर, कई बाइक क्षतिग्रस्त

पचंबा थाना क्षेत्र में स्थिति और गंभीर रही, जहां थाना के सामने एक विशाल आम का पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे खड़ी आठ मोटरसाइकिलें और एक चार पहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद जब पेड़ गिरा, तो कई लोग मौके पर आम लूटते नजर आए।

Giridih : मामले की जानकारी देता ग्रामीण
Giridih : मामले की जानकारी देता ग्रामीण

ये भी पढ़ें- Ranchi Double Murder केस का सनसनीखेज खुलासा, गर्दन रेतकर इन लोगों ने दिया था घटना को अंजाम… 

यातायात बाधित

तेज आंधी और बारिश से सदर अस्पताल, एसपी आवास, हुट्टी बाजार, भंडारीडीह, पचंबा समेत कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया है। कुछ स्थानों पर होर्डिंग भी उड़ गए, जिससे सड़कें अवरुद्ध हो गईं। साथ ही, बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर जाने से पूरे शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

7y 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : रांची के चुटिया में धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के आरोपी के घर छापेमारी… 

हालांकि बारिश थमने के बाद नगर निगम की टीम सड़क से गिरे पेड़ों और मलबे को हटाने के लिए साफ-सफाई में जुट गई है। प्रशासन द्वारा बिजली बहाली के प्रयास भी तेजी से जारी हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सतर्क रहें।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

बीमार पड़ने पर खाट बनती है एम्बुलेंस, जानिए हजारीबाग के इस...

Hazaribagh News: देश को आज़ाद हुए 78 साल हो चुके हैं और सरकारों ने हर गाँव में विकास पहुंचना का लगातार दावा किया है,...

Dhanbad News: निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद धनबाद प्रशासन रेस...

Dhanbad News: भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि झारखंड में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी...

बिहार में बैंकिंग सेक्टर के ढीले रवैये पर वित्त विभाग सख्त,...

पटना : बिहार उप मुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार के बैंकों के प्रदर्शन के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की अनुसंशाओं पर...

नियमित नियुक्ति प्रक्रिया के तहत PCDO पद पर चयनित 15 अभ्यर्थियों...

पटना : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य भंडार निगम में लगभग 68 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद...

रिशु श्री मामला : SVU की बड़ी कार्रवाई, IAS पदाधिकारी व...

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना में रिशु श्री मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img