Commercial Advertisment

बिहार में Cancer मरीजों को बड़ी राहत, कैंसर केयर एंड रिसर्च सोसाइटी गठित

बिहार में Cancer मरीजों को बड़ी राहत, कैंसर केयर एंड रिसर्च सोसाइटी गठित

Google पर 22Scope चुनें

बिहार में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत। सरकार ने गठित की ‘कैंसर केयर एंड रिसर्च सोसाइटी’। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कैबिनेट के फैसले पर जतायी खुशी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा यह पहल कैंसर इलाज, जागरूकता और अनुसंधान को देगी नई दिशा

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कैंसर केयर एंड रिसर्च सोसाइटी के गठन की मंजूरी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बिहार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक एवं दूरगामी सुधार की दिशा में कार्य कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने जतायी खुशी

बिहार सरकार के इस अभूतपूर्व फैसले पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि यह नई पहल राज्य में कैंसर से संबंधित समर्पित सेवाओं को एकीकृत, संगठित और सुलभ बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। राज्य सरकार का यह फैसला कैंसर के लगातार बढ़ते मामलों, स्क्रीनिंग के माध्यम से चिह्नित हो रहे मरीजों की संख्या में वृद्धि तथा वर्तमान चिकित्सा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लिया गया है। इससे कैंसर मरीजों को समयबद्ध उपचार, जागरूकता अभियान और अनुसंधान के क्षेत्र में ठोस उपलब्धि सुनिश्चित की जा सकेगी। Cancer Cancer Cancer Cancer Cancer Cancer 

LN Mishra 1 22Scope News

समुचित इलाज कराना है मुख्य उद्देश्य

गौरतलब है कि बिहार कैंसर केयर एंड रिसर्च सोसाइटी एक पृथक एवं शीर्ष संस्थान के रूप में कार्य करेगी, जिसका उद्देश्य मरीजों को त्वरित और समुचित इलाज उपलब्ध कराना, कैंसर की रोकथाम के लिए प्रभावी जन जागरूकता कार्यक्रम चलाना, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के माध्यम से चिकित्सा व्यवस्था को सशक्त बनाना होगा। इस संस्था के गठन से कैंसर मरीजों को समर्पित एवं केंद्रित सेवाएं मिलेंगी और राज्य में कैंसर उपचार की गुणवत्ता, पहुंच और प्रभावशीलता में अभूतपूर्व सुधार होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  PM दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे बिहार, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘विपक्ष ने माना है कि…’

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...