Advertisement
Advertisement

ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

नवादा : नवादा जिले से एक बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है। नवादा शहर के कोनिया गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बारात से लौट रही कार को सामने से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव निवासी पूर्व उप मुखिया पंकज चंद्रवंशी, नथ्थू चंद्रवंशी और कारू चंद्रवंशी बताए गए हैं। जबकि दुर्गा चंद्रवंशी और जयनंदन चन्द्रवंशी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Goal 5 22Scope News

रुपौ थाना अंतर्गत धनवां गांव बारात गई थी, ऑल्टो गाड़ी की टक्कर किसी ट्रक से हो गई

बताया जा रहा है कि रुपौ थाना अंतर्गत धनवां गांव बारात गई थी। शनिवार की देर रात को वापसी के क्रम में कादिरगंज थाना इलाके के कोनिया मोड़ के समीप उनकी ऑल्टो गाड़ी की टक्कर किसी ट्रक से हो गई। रात्रि डेढ़ बजे करीब घटना हुई जिसमें तीन की मौत हो गई। एक की मौत पावापुरी बीम्स में इलाज के दौरान हो गई। वहीं आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। वहीं स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : जमीन विवाद में खूब चली लाठियां व कुदाल, टूटा महिला की कमर…

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...