जमीन विवाद में खूब चली लाठियां व कुदाल, टूटा महिला की कमर 

नवादा : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के कुंडला मोहल्ला में मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे जमीन पर जबरन कब्जे को लेकर बदमाशों ने महिलाओं पर जमकर लाठियां और कुदाल चटकाए। इस दौरान एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे परिजनों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। अस्पताल में ड्यूटी में रही महिला चिकित्सक डॉ. स्नेहल ने बताई कि घायल महिला की पहचान कुंडला मोहल्ला निवासी मो. यूनुस मियां की पत्नी नाजमा खातून के रूप में हुई है।

महिला का कमर टूटा, पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल में रेफर

साथ ही बताया कि मारपीट में घायल महिला का कमर टूट गया है, जिसका प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों में भय का माहौल व्याप्त है। अस्पताल परिसर में मौजूद संजीदा खातून ने बताई कि हमारे पूर्वजों के जमीन में आधे में हमलोग मकान बनाकर रह रहे हैं और लगभग आधा जमीन खाली है। खाली पड़े जमीन पर अवैध रूप से जबरन कब्जा करने को लेकर घर की महिलाओं के साथ बदमाशों ने बर्बरता से मारपीट कर एक महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है।

क्या है मामला 

घायल महिला नाजमा खातून के पुत्र मो. साकिब ने बताया कि हमारे जमीन पर जमाबंदी एवं लगान की रसीद दादा बुलन कुंजड़ा के पुत्र रहीम कुंजड़ा एवं हकीम कुंजड़ा के नाम से कटते आ रहा है। उसके बावजूद मलिक टोला निवासी मो. मुख्तार मियां, मो. मुख्तार मियां के पुत्र आफताब मियां व चांद मियां, मो. सागिर मियां के पुत्र मो. वहाबुद्दीन मियां उर्फ बाबा एवं मो. मुख्तार मियां के पुत्र मुर्शीद मियां द्वारा हरवे-हथियार एवं लाठी व कुदाल आदि के साथ जबरन जमीन पर कब्जे को लेकर मंगलवार की सुबह बुनियाद खनने के दौरान महिलाओं के साथ जमकर मारपीट किया। इस दौरान हमारी मम्मी को मारपीट कर कमर तोड़ दिया है एवं हमलोगों को जान से मारने की धमकी भी दिया है। साथ ही बताया कि जमीन विवाद को लेकर बीते चार दिनों पूर्व अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई थी।

यह भी देखें :

पुलिस ने की कार्रवाई 

दरअसल, कुंडला मोहल्ला में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना की सूचना परिजनों द्वारा डायल 112 की टीम एवं थाना को दिया गया। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना में पदस्थापित एसआई सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस बलों को भेजा गया है। इस दौरान पुलिस बलों ने मारपीट में शामिल दो बदमाशों मो. मुख्तार मियां के पुत्र आफताब मियां और चांद मियां को हिरासत में लिया गया है।

क्या कहते हैं अंचलाधिकारी 

आपको बता दें कि जमीन पर बुनियाद खनने वाले लोगों ने कहा कि अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी द्वारा आदेश के बाद ही वे जमीन पर कार्य शुरू किया है। इस बाबत अंचलाधिकारी ने बताया कि बीते शनिवार को जनता दरबार में उक्त मामला आया था, जिसमें एक पक्ष द्वारा पुराना खातिहान व आवश्यक कागजात दिखाया गया था। वहीं दूसरे पक्ष द्वारा जमीन के खरीद का केवाला आदि दिखाया गया है। अंचलाधिकारी ने बताया कि मामले के निपटारे के दौरान वरीय न्यायालय में जाने का निर्णय दिया गया था। साथ ही बताया कि उनके द्वारा दूसरे पक्ष को निर्माण का कोई आदेश नहीं दिया गया था।

यह भी पढ़े : लूटकांड में संलिप्त पांच अभियुक्त को नवादा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...