गया: गया के रामपुर स्थित एमएसवाई स्कूल के सभागार में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस Legal Cell की ओर से कांग्रेस का हाथ जनता के साथ कार्यक्रम के तहत न्याय चौपाल आयोजित किया गया। न्याय चौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सम्राट केसरी, लीगल सेल के बिहार के अध्यक्ष विकास झा, गोपाल तिवारी, गया जिला कांग्रेस के लीगल सेल के अध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक सितेंद्र कुमार, गया जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल कुमार मौजूद थे। Legal Cell Legal Cell Legal Cell Legal Cell
इसके अलावा अधिवक्ता आनंद कुमार, वजीरगंज विधानसभा के अध्यक्ष मुन्ना मांझी, अधिवक्ता मनीष कुमार, छात्र मिथिलेश कुमार, दीपक कुमार यादव, पल्लवी कुमारी, सौरभ कुमार प्रियदर्शी, अनिता कुमारी ने वर्तमान में प्रदेश में हो रहे हैं छात्रों और अधिवक्ताओं की समस्या से प्रदेश के नेताओं को अवगत कराया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में लगातार संविधान पर हमला होने, सरकारी तंत्र का दुरुपयोग होने, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बलात्कार जैसी बातें कहीं।
यह भी पढ़ें – CM के गांव में PK को नहीं मिली एंट्री, जिला प्रशासन ने कहा ‘अनुमति सिर्फ…’

वहीं मुख्य वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए बताया कि महिलाओं की समस्याएं कम नहीं हो पा रही है। जहां भी भाजपा की सरकार है वहां पर लोकतंत्र पर सीधा हमला हो रहे हैं। कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष सितेंद्र कुमार ने बताया कि 9 वर्षों से बार काउंसिल का चुनाव नहीं हो रहा था, उन्होंने कहा विरोध करने पर न्यायपालिका में हस्तक्षेप करने की जो नीति बीजेपी सरकारी की है उसका विरोध करते हुए हमारे नेता राहुल गांधी जी विजय पा रहे हैं।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Tejashwi ने केंद्र सरकार के इस कदम का किया स्वागत, RCP Singh के जन सुराज में शामिल होने पर कहा…
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट



















