JSCA Election 2025 में द टीम की प्रचंड जीत, अजय नाथ शाहदेव बने अध्यक्ष, सौरव तिवारी को मिली ये जिम्मेदारी…

JSCA Election 2025

Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को रविवार को नया नेतृत्व मिल गया है। बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणामों के बाद अजय नाथ शाहदेव को संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से हराकर यह पद हासिल किया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई स्थानों पर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गईं, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : बचके रहना रे बाबा! तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी… 

JSCA Election : 2025 सौरभ तिवारी चुने गए सचिव

इस बार का JSCA चुनाव खास इसलिए भी रहा क्योंकि कई नए और चर्चित चेहरे मैदान में थे और अधिकांश पदों पर नए चेहरों ने जीत दर्ज की। सचिव पद पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने शानदार जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष पद पर संजय पांडेय, संयुक्त सचिव पद पर अनुभवी स्पिनर शहबाज़ नदीम और कोषाध्यक्ष पद पर अमिताभ घोष को चुना गया है।

ये भी पढ़ें- Khunti : पेरवाघाघ फॉल में डूबने से रिम्स के डॉक्टर की मौत, कई घायल… 

खास बात यह है कि सौरभ तिवारी और शहबाज़ नदीम जैसे पूर्व पेशेवर खिलाड़ियों का क्रिकेट संघ की प्रशासनिक टीम में शामिल होना खेलप्रेमियों के लिए उम्मीदों की नई किरण लेकर आया है। इससे न केवल खिलाड़ियों की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा, बल्कि खेल प्रशासन में व्यावहारिकता और अनुभव की झलक भी देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Bokaro Murder : सुपारी किलिंग का सनसनीखेज खुलासा, मौत का बदला लेने की रची खौफनाक साजिश, चार गिरफ्तार… 

झारखंड क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे-अजय नाथ शाहदेव

नवनियुक्त अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने अपने पहले बयान में कहा कि वे झारखंड क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। उनका जोर ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और क्रिकेट ढांचे को मजबूत करने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि JSCA को पारदर्शी और खिलाड़ियों के अनुकूल संस्था बनाना उनकी प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : हो जाएं सावधान! मौत का झरना जो गया वो वापस नहीं आया, अबतक इतनों ने…

वहीं, सौरभ तिवारी ने कहा कि वह मैदान में बिताए गए वर्षों के अनुभव को अब संगठनात्मक कार्यों में उपयोग करेंगे और खिलाड़ियों की आवाज़ को संघ के उच्च स्तर तक पहुंचाएंगे। शहबाज़ नदीम ने भी कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि खिलाड़ियों को सुविधाएं और अवसर समय पर उपलब्ध कराए जाएं। JSCA चुनाव परिणामों के बाद झारखंड क्रिकेट में एक नई शुरुआत की उम्मीदें बंधी हैं।

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...