‘अगर मेरी Party में होते तो कर देता जीवन भर के लिए निष्काषित’, गुस्से में चिराग ने कहा…

'अगर मेरी Party में होते तो कर देता जीवन भर के लिए निष्काषित', गुस्से में चिराग ने कहा...

Google पर 22Scope चुनें

हाजीपुर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पूरे देश में भारतीय सेना के पराक्रम की चर्चा हो रही है लेकिन इस बीच छत्तीसगढ़ के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान ने देश भर में सियासी तहलका मचा दिया है। मामले का छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वतः संज्ञान लिया और मंत्री के विरुद्ध FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मामले को लेकर विपक्ष ने भाजपा को जम कर घेरा और हमला भी किया लेकिन इस बीच भाजपा के सहयोगी दल लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी बड़ा बयान दिया है। Party  Party  Party  Party 

यह भी पढ़ें – Patna: बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, पढ़ें पूरी खबर…

चिराग पासवान ने हाजीपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमलोग सेना की वजह से ही देश में सुरक्षित हैं। हम या हमारा देश आज भारतीय सेना की वजह से ही सुरक्षित है। भारतीय सेना पर किसी भी तरह का विवादित बयान देने वाले लोग गलत हैं। उन्होंने विजय शाह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर वह मेरी पार्टी में होते तो मैं उन्हें जीवन भर के लिए पार्टी से निष्काषित कर देता। उनके बयान को किसी भी सूरत में नजरंदाज नहीं करना चाहिए। उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के मंत्री विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया अंसारी को पाकिस्तानियों की बहन बता दिया था। उनके इस बयान के बाद पूरे देश में सियासी घमासान मच गया और देश भर में विपक्षी दलों ने भाजपा पर मंत्री विजय शाह के विरुद्ध कार्रवाई करने का दबाव बनाने लगे थे

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   PMCH में डॉक्टरों ने BJP नेता और Youtuber Manish Kashyap को जमकर धोया

महीप राज की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Bihar School Holiday: बिहार में नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे...

Bihar School Holiday November 2026: बिहार में त्योहारों का मौसम शुरू होने के साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छुट्टियों...

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...