डीएसपीएमयू में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन के लिए शेड्यूल जारी, 23 जून तक करें आवेदन

रांची: सीबीएसई और आईसीएसई 12वीं पास छात्रों के लिए खुशखबरी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची में चार वर्षीय स्नातक (यूजी) कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (DSW) डॉ. सर्वोत्तम कुमार ने सोमवार को नामांकन शेड्यूल जारी कर दिया।

12वीं पास छात्र-छात्राएं 21 मई से चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, 26 जून को पहली चयन सूची जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 28 जून से 30 जून तक किया जाएगा।

डीएसपीएमयू में कुल 44 यूजी कोर्स संचालित होते हैं, जिनमें 31 ट्रेडिशनल और 13 वोकेशनल कोर्स शामिल हैं। ट्रेडिशनल कोर्स में अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास और कॉमर्स में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है, जबकि वोकेशनल कोर्स में बीबीए, कंप्यूटर एप्लीकेशन और आईटी में अधिक आवेदन जमा होते हैं।

पिछले वर्ष ट्रेडिशनल कोर्स में सामान्य वर्ग का कटऑफ औसतन 75%, ओबीसी का 70% और एससी/एसटी वर्ग का 62-65% रहा था। इसलिए विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन करने और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है।


Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...

HEC Medical Facility Protest: HEC मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों का हंगामा,...

HEC Medical Facility Protest, रांची: मेडिकल सुविधाओं में बढ़ोतरी और कर्मचारियों के लिए बंद की गई सुविधाओं को फिर से बहाल करने की मांग...