जेपीएससी : असिस्टेंट प्रोफेसर के 110 पदों पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू 22 मई से, 73 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द

रांची: जेपीएससी ने राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (लेक्चरर) के 110 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए साक्षात्कार (इंटरव्यू) की तिथि घोषित कर दी है। इंटरव्यू अब 22 मई से 25 मई 2025 तक आयोजित किया जाएगा। पहले यह इंटरव्यू 5 से 8 मई के बीच प्रस्तावित था, जिसे अब पुनर्निर्धारित किया गया है।

आयोग द्वारा 22 से 25 अप्रैल तक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) किया जा चुका है। इंटरव्यू के लिए पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी जन्मतिथि और पंजीकरण संख्या के माध्यम से प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं।

73 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द:
विभिन्न कारणों से 73 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित वजहें सामने आई हैं:

जेपीएससी ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं जिनके आवेदन सही पाए गए हैं और जिन्होंने वांछित शैक्षणिक और अनुभव की शर्तें पूरी की हैं।


Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...