Ranchi- जेपीएससी का नया चेयरमैन आते ही जेपीएससी एक बार फिर से एक्टिव नजर आ रहा है.
आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर अभ्यर्थियों का इंटरव्यू दोबारा शुरु करने का निर्णय लिया है.
जेपीएससी (JPSC) का चेयरमैन आते ही रेस हुआ आयोग
यहां बतला दें कि मामला कोर्ट में जाने की वजह से 6 जून के बाद इंटरव्यू नहीं लिया गया था.
आयोग ने इसकी जानकारी देते हुए बतलाया है कि 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच
अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जायेगा. इस दौरान करीबन 580 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा.
यहां यह भी बता दें कि कुल 637 पदों के लिए 1280 कैंडिडेट है, जिनका साक्षात्कार लिया जाना है.
पीटी परीक्षा में रिजर्वेशन को लेकर मामला गया था कोर्ट में था.
साक्षात्कार को लेकर अभ्यर्थी काफी लम्बे समय से आन्दोलनरत थें,
अब नये जेपीएससी का नया चेयरमैन के आने के बाद एक बार फिर से साक्षात्कार की
प्रक्रिया को शुरु करने का निर्णय लिया गया है.
मैरी नीलिमा केरकेट्टा बनी हैं नयी चेयरमैन
यहां यह भी बतला दें कि राज्य सरकार ने मैरी नीलिमा केरकेट्टा को
जेपीएससी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है.
इनकी नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा
राजभाषा विभाग की ओर से जारी कर दी गयी है.
पूर्व चेयरमैन अमिताभ चौधरी की कुछ दिन पहले ही मौत हो गयी थी.

















