नदी को रखें स्वच्छ, कोरोना भागेगा दूर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में 17वां स्वर्णरेखा महोत्सव पूजन का आयोजन किया गया. इसका आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट एवं युगांतर भारती के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. महोत्सव का आयोजन सोनारी स्थित दो मोहानी नदी संगम में किया गया.  इस मौके पर स्‍वर्णरेखा नदी की आरती उतारने के साथ पूजा की गई.

ट्रस्टी आशुतोष राय ने कहा कि स्वच्छता से ही हम बड़ी से बड़ी बीमारियों को दूर भगा सकते हैं. यहां तक कि कोरोना जैसी बीमारियों को भी दूर रख सकते हैं. नदियों के तट पर बड़ी-बड़ी बिल्डिंग बन रही है. जिसके कारण नदियों में प्रदूषण भी बढ़ रहा है, और इसे रोकने की जरूरत है. स्वर्णरेखा नदी की सफाई के लिए ट्रस्ट की ओर से निरंतर प्रयास किया जाता रहा है. इस दिशा में कई कार्य हुए हैं, परंतु अभी भी लोगों को जागरूक किए जाने की आवश्यकता है.

river 22Scope News

हर वर्ष यहां स्वर्णरेखा तथा खरकई नदी का पूजन कर इसे स्वच्छ रखने का संकल्प लिया जाता है. ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा इस दौरान नदी में उतरकर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सभी नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया. ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने कहा कि विगत 17 वर्षों से इस महोत्सव को मनाते हैं. हमलोग पर्यावरण संरक्षण, नदी को स्वच्छ रखने का संदेश भी सभी को देते हैं.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

Big Breaking- गंडक नदी में नहाने गए पांच बच्चे नाव पलटने से डूबे, दो को स्थानीय लोगों ने निकाला, तीन की तलाश जारी

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...