चैनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, शोक की लहर

चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

यह दुर्घटना एक यात्री बस और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत के कारण हुई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।मिली जानकारी के अनुसार, लुपुंग नवाटोली निवासी अविनाश असुर (पिता- सिलबीरयुस असुर, उम्र 21 वर्ष) और अमित असुर (पिता- अनसेलम असुर, उम्र 27 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर चैनपुर से गुमला की ओर जा रहे थे।

चैनपुर अनुमंडल कार्यालय के समीप विपरीत दिशा से आ रही ‘मूनलाइट’ नामक यात्री बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अविनाश असुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल अमित असुर को तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया है और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रहे हैं।

इस हृदय विदारक घटना से पूरे चैनपुर क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...