रोहतास : सासाराम अनुमंडल क्षेत्र में कई जगहों पर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर मेला में युवा जुआ खेलते हैं. जबकि मेले में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है. इसके बावजूद भी युवा बिना किसी डर के कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर जुआ खेलते हैं. या यूं कहें कि पुलिस-प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है. इन युवाओं को कानून का कोई भय नहीं है.
दरअसल सासाराम दरिगांव के सिकरिया खैरा स्थित छहकनोवा सब्जी मंडी में मेला का आयोजन किया गया है. मेले में लोगों की भीड़ भी लगती है. मेले में तैनात पुलिस पदाधिकारी को कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन नजर नहीं आती है. जबकि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर मजिस्ट्रेट दंडाधिकारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. लेकिन इन सबके तैनाती के बीच सासाराम के विभिन्न जगहों लगाए गए मेले में भीड़ देखे जाते हैं, जहां कई लोग बिना मॉस्क के नजर आए.
वहीं कोरोना नियमों के अनुपालन कराने हेतु तैनात पदाधिकारी की भी इस ओर नजरें नहीं पहुंची. बड़ी बात यह है कि सासाराम के शेरशाह मकबरा से सटे छकनोवा सब्जी मंडी सासाराम के मेले में जुआ खेलते युवा नजर आ रहे हैं. वहीं मजिस्ट्रेट चंद्रमा राम ने कहा कि मेला में तैनात पदाधिकारी को संबंधित स्थल पर भेजा गया है.
रिपोर्ट : दयानंद
राहत : दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी, 24 घंटे में 2.38 लाख नए मामले

















