तेवर में दिखे मुकेश सहनी तो Congress ने भी चल दिया दांव, अब क्या करेंगे तेजस्वी…

Congress

पटना: बिहार में इसी वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से मतदाताओं को लुभाने के लिए लोकलुभावन वादे करना शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव को लेकर बीते दिसंबर में राजद नेता तेजस्वी यादव ने महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए माई बहिन मान योजना की घोषणा की थी। तेजस्वी ने इस योजना के तहत राज्य में सरकार बनने के बाद महिलाओं को 2500 रूपये प्रति महीने देने की बात कही थी।

तेजस्वी की इस घोषणा को राजद विधानसभा चुनाव में भुनाने की कोशिश में लगी हुई है और लगभग सभी कार्यक्रमों और जनसभाओं में इस घोषणा की चर्चा करती है तो अब कांग्रेस ने तेजस्वी के इस योजना को अपना बना लिया है। कांग्रेस ने बिहार में माई बहिन मान योजना के तहत अब राज्य में महिलाओं का निबंधन भी शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने बहुत ही बेहतर योजना की घोषणा की है। कांग्रेस सिर्फ वादा नहीं करती है बल्कि उसे पूरा भी करती है। Congress  Congress  Congress 

यह भी पढ़ें – कागज दिखाओ…! Nawada में जमीनी विवाद में मारपीट और गोलीबारी, एक व्यक्ति….

अलका लांबा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हमारी सरकार है और वहां हम इस तरह की योजना चला भी रहे हैं। झारखंड में भी हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार में इस तरह की योजना चल रही है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि राज्य की महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 8800023525 पर मिस्ड कॉल कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का भी तेवर कम नहीं हो रहा है। मुकेश सहनी शुरू से ही विधानसभा चुनाव में कम से कम 40 सीट के साथ ही उप मुख्यमंत्री पद की मांग पर अड़े हुए हैं। Congress  Congress Congress 

LN Mishra 1 22Scope News

मुकेश सहनी अपनी इस मांग को दुहराते रहे हैं। बीच में उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से भी मुलाकात की थी जिसके बाद यह चर्चा होने लगी थी कि अगर मुकेश सहनी की मांगों को महागठबंधन में पूरा नहीं किया गया तो वे एनडीए के साथ भी जा सकते हैं। महागठबंधन में अपने दोनों सहयोगी मुकेश सहनी और कांग्रेस का रवैया तेजस्वी और लालू यादव के लिए संभालना बहुत ही भारी पड़ रहा है। ऐसे में अब देखना होगा कि तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव तक अपने सहयोगी दलों को कैसे मना पाते हैं या फिर चुनाव से पहले ही महागठबंधन में टूट हो जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Catch Out तो सुना है लेकिन…, कॉमेडियन ने उड़ाया बिहार का मजाक तो लोग कैंसिल करवाने लगे show का टिकट…

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...