SBI ने जीविका समूहों के बीच वितरित किया ऋण, कहा ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान…’

मुजफ्फरपुर: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)  ने मुज़फ्फरपुर जिला के एक निजी सभागार में स्वयं सहायता समूह को ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए विशेष कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह जीविका समूहों को 21 करोड़ रूपये के ऋण वितरित किए गए। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक, उत्तर बिहार नेटवर्क के महाप्रबंधक आर नटराजन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका समूहों की महिलाएं उपस्थित रही।

LN Mishra 1 22Scope News

SBI द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वरोज़गार को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर SBI के महाप्रबंधक आर नटराजन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि SBI सदैव समाज के अंतिम पंक्ति तक वित्तीय सेवाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

यह भी पढ़ें – पटना के सौन्दर्यीकरण के लिए CM लगातार हैं एक्टिव, सैदपुर नाला और पहाड़ी पर…

जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त कर हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं। कुल 450 जीविका समूहों को विभिन्न प्रकार के उत्पादक कार्यों के लिए कुल 21 करोड़ रूपये के ऋण वितरित किए गए है। इस अवसर पर पद्मश्री किसान चाची राजकुमारी देवी, उपमहाप्रबंधक प्रफुल्लू कुमार झा, जीविका डीपीएम अनीशा गांगुली समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  विधानसभा चुनाव को लेकर BLA के प्रशिक्षण का छठा चरण संपन्न

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...