Advertisment

PM मोदी आज बिहार के इन 2 जिलों के रेलवे स्टेशन व जंक्शन का करेंगे शुभारंभ

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज यानी 22 मई को भागलपुर जिले के पीरपैंती और गोपालगंज जिले के थावे रेलवे स्टेशन व जंक्शन का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दोनों स्टेशनों का कायाकल्प किया गया है। इस योजना के तहत स्‍टेशन पर यात्रियों की सारी सुविधाओं को प्राथमिकता पर रख कर काम किया गया है। बता दें कि पीएम मोदी आज देश के कुल 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

Goal 6 22Scope News

यात्रियों को मिल रही हैं बेहतर सुविधाएं

गोपालगंज थावे जंक्शन पर यात्री सुविधाओं के लिए प्लेटफार्म-1, 2 और 3 का विस्तार किया गया है। शेड का निर्माण किया गया है। वहीं, शौचालय का निर्माण, मुख्य गेट का निर्माण और दोपहिया और चार-पहिया वाहन पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बुकिंग कार्यालय और प्रतीक्षालय का नवीनीकरण किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

PM 1 22Scope News

थावे जंक्शन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में हुआ था

थावे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि थावे जंक्शन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में हुआ था। पहले चरण में स्टेशन का मुख्य गेट, पार्किंग, शेड और शौचालय सहित कई निर्माण कार्य कराए गए हैं। वहीं, कई नवीनीकरण कार्य भी किए गए हैं। स्थानीय निवासी ओमप्रकाश राय ने बताया कि पहले इस स्टेशन पर कई तरह की असुविधाएं थीं। दिव्यांगों और महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पार्किंग की व्यवस्था तक नहीं थी। इस अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का कायाकल्प हो गया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

पीरपैंती रेलवे स्टेशन का भव्य कायाकल्प हो चुका है

वहीं भागलपुर जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पीरपैंती रेलवे स्टेशन का भव्य कायाकल्प हो चुका है। इसमें स्टेशन के सौंदर्यीकरण के साथ यात्री सुविधाओं का विस्तार भी शामिल है। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि एनएसजी-5 श्रेणी में वर्गीकृत पीरपैंती स्टेशन पूर्व रेलवे क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। अमृत भारत स्टेशन योजना के पहले चरण के तहत पीरपैंती स्टेशन के लिए 18.93 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कार्य किए जा रहे हैं।

PM 2 22Scope News

रूफ प्लाजा के साथ 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण शामिल है

उन्होंने बताया कि इस व्यापक कार्य योजना में सिविल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग और दूरसंचार (एसएंडटी), साइनेज, लिफ्टों की स्थापना और रूफ प्लाजा के साथ 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त, स्टेशन की कार्यक्षमता और दृश्य सौंदर्य को बढ़ाने के लिए अलग-अलग आगमन और प्रस्थान ब्लॉक, पैदल यात्री मार्ग, आकर्षक मूर्तियां, मानक आंतरिक सज्जा और सौंदर्यपूर्ण प्रकाश व्यवस्था के साथ एक आधुनिक प्रांगण को भी शामिल किया गया है।

यह भी देखें :

पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास के तहत सौंदर्यपूर्ण प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है

उन्होंने बताया कि पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास के तहत सौंदर्यपूर्ण प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। वहीं प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के प्रतीक्षालय, एक आरक्षित लाउंज, एक कार्यकारी लाउंज और एक महिला प्रतीक्षालय का विकास, कॉन्कोर्स क्षेत्र और आगमन खंड का निर्माण, यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए परिसंचारी क्षेत्र का विकास, स्टेशन नेविगेशन को सुव्यवस्थित करने के लिए साइनेज का कार्यान्वयन और दिव्यांगजन-अनुरूप बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

PM 22Scope News

समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है स्टेशन का डिजाइन

डीआरएम ने बताया कि इसके अलावा स्टेशन का डिजाइन और इंटीरियर स्थानीय कला और आस-पास के ऐतिहासिक स्मारकों से प्रेरित है, जो आधुनिक वास्तुकला को क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के साथ जोड़ता है। यह मिश्रण पीरपैंती स्टेशन को एक अलग पहचान प्रदान करता है, जो बिहार की समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य लंबी अवधि के लिए मास्टर प्लानिंग और स्टेशन की जरूरतों तथा संरक्षण के अनुसार मास्टर प्लान के कार्यान्वयन पर आधारित है। यह योजना नई सुविधाओं की शुरुआत के साथ-साथ मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन और प्रतिस्थापन का कार्य करेगी। इन स्टेशनों को लंबी अवधि में जीवंत शहर केंद्रों में बदलना है।

यह भी पढ़े : अमृत भारत स्टेशन योजना : मोतीपुर स्टेशन का होगा पुनर्विकास

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...