Advertisement
Advertisement

Koderma : एक ही ऑटो में सवार थे 9 लोग, पिकअप ने ऑटो में मारी भयंकर टक्कर, दो की दर्दनाक मौत…

Koderma : कोडरमा जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकाई तालाब के समीप आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक ऑटो और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet Meeting : झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर… 

Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र की है घटना
Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र की है घटना

एक ऑटो में सवार थे 9 लोग

जानकारी के अनुसार झुमरी तिलैया के नरेश नगर से एक ऑटो में सवार होकर कुल नौ लोग डोमचांच की ओर जा रहे थे। ऑटो जैसे ही लोकाई तालाब के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Crime : मुंगेर से झारखंड में लाकर हथियार सप्लाई करने वाला धराया, पिस्टल समेत कई सामान जब्त… 

Koderma : पिकअप वाहन के उड़े परखच्चे
Koderma : पिकअप वाहन के उड़े परखच्चे

स्थानीय लोगों की मदद से कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मुकेश कुमार और चंदा देवी, दोनों निवासी नरेश नगर, के रूप में की गई है। शेष सात घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है, जिनमें कुछ की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : झारखंड की जेलों में बीमारी का विस्फोट! 26 कैदी HIV पॉजिटिव, सिफीलिस-हेपेटाइटिस ने 

Koderma : ऑटो और पिकअप के उड़े परखच्चे, 7 घायल

तच67बह 22Scope News

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई थी। ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पिकअप वैन का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट चुका है। हादसे के बाद दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से कोडरमा थाना लाया गया है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : सेक्टर 9 की बेकरी दुकान में लगी भीषण आग, कई सामान जलकर खाक… 

फिलहाल पुलिस पिकअप वैन चालक से पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन की मांग की है।

Commercial Advertisment

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...