Advertisement
Advertisement

तिरंगा में लिपट घर पहुंचा Bihar का शहीद, पति के हाथ से पानी पीने की पत्नी की जिद की गई पूरी

भागलपुर: जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए Bihar के भागलपुर के नौगछिया के जवान संतोष यादव का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव पहुंचा तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। उनके परिजन उनसे लिपटकर जब रोने लगे तो देखने वाले लोगों के आँखों में भी आंसू आ गए। शहीद के पार्थिव शरीर के साथ हजारों लोगों की भीड़ चल रही थी। शहीद संतोष यादव तिरंगे में लिपटे जब नौगछिया जीरोमाइल पहुंचे तो वहां सैकड़ों ग्रामीणों ने तिरंगे के साथ उनका स्वागत किया और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ गांव की तरफ चले। पूरा काफिला विभिन्न जगहों से होते हुए उनके गांव पहुंचा। इस दौरान रास्ते में जगह जगह उनके ऊपर लोगों ने फुल बरसाए।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – BSF की शेरनियों ने चुना था बॉर्डर पर फ्रंट लाइन में रहने का ऑप्शन, बच्चे तक को कर दिया था…

पत्नी की इक्षा की गई पूरी

जवान संतोष यादव के शहादत की खबर सुनने के बाद उनकी पत्नी ने अन्न जल त्याग दिया था और जिद पर अड़ गई थी कि वह पानी पीयेगी तो सिर्फ अपने पति के हाथ से। पिछले दो दिनों से वह निर्जला थी। परिजनों ने उसे पानी पिलाने की काफी कोशिश की लेकिन शहीद संतोष की पत्नी जिद पर अड़ी हुई थी और किसी की बात नहीं मान रही थी। शहीद जब तिरंगे में लिपट कर अपने गांव पहुंचे तो उनकी पत्नी की इक्षा पूरी की गई और शहीद के हाथों उन्हें पानी पिलाया गया। यह देख कर वहां मौजूद लोगों के आँखों से अश्रु की धारा बह निकली।

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने की थी कोशिश

सेना के जवान संतोष यादव की शहादत की खबर मिलने के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बुधवार की शाम उनके घर पहुंचे थे और परिवार को ढाढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने शहीद की पत्नी को पानी पिलाने की कोशिश की लेकिन वह पानी नहीं पी। Bihar  Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar 

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Saharsa पहुंचे राज्यपाल, कहा ‘कोई हमारे लोगों की हत्या करे तो…’

Commercial Advertisment

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026, पटना: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान...

Jio 10000 Recharge Plan: Jio के ₹10,000 वाले प्लान में क्या-क्या...

Jio 10000 Recharge Plan: रिलायंस जियो का नया प्लान उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की परेशानी...

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...