शव दफनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, दर्जन से अधिक घायल

चतरा:-इटखोरी प्रखंड के परसौनी में शव दफनाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए. शुरूआत तो छोटे से विवाद से हुई थी लेकिन बात बढ़ती गई और मामला हिंसक टकराव तक पहुंच गया. इसमें दर्जन से ज्यादा लोग ज़ख्मी हो गए.

बताया जा रहा है कि कब्रिस्तान के चारदीवारी को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है. शनिवार को ये विवाद गहरा गया जब एक शव को लेकर कुछ लोग दफनाने कब्रिस्तान पहुंचे.  जिस जगह को दफनाने के लिए तय किया गया उसको लेकर दूसरा गुट विरोध करने लगा. मामला बिगड़ता चला गया और हिंसक रुप ले लिया.

टकराव की ख़बर जब अधिकारियों को मिली तो बीडीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुँच गए और दोनों गुटों को शांत कराया .

दरअसल कब्रिस्तान एक खेल मैदान के बगल में स्थित है. विवाद शव दफनाने की जगह को लेकर शुरू हुआ. एक पक्ष ने ये कहते हुए विरोध शुरू किया कि शव को जिस जगह पर दफनाया जा रहा है वो खेल के मैदान का हिस्सा है. वहीं दूसरा पक्ष शव को  दफनाने की तय जगह को कब्रिस्तान का हिस्सा बता रहा था. देखते ही देखते मामला बिगड़ गया और विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. मामले की खबर जब पुलिस और अधिकारियों तक पहुंची तो वो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और मामला शांत कराया.

रिपोर्ट- सोनु भारती

वार्ड सचिव चुनाव को लेकर हिंसक झड़प, एक व्यक्ति को लगी गोली, सात घायल

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...