Advertisment

स्कूलों में MDM की नहीं हो कमी, शिक्षा विभाग के ACS ने डीएम को पत्र लिख कहा ‘रखें ध्यान..’

पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों को दोपहर का भोजन दिया जाता है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने बिहार राज्य खाद्य निगम के साथ एक करार किया जिसके तहत सभी विद्यालयों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। मध्याह्न भोजन को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह से सजगता बरत रहा है और समय समय पर विद्यालयों में इसकी उपलब्धता और गुणवत्ता की जांच भी करते रहता है। MDM MDM MDM MDM 

एक बार फिर शिक्षा विभाग ने सभी जिला के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर विद्यालयों में ससमय खाद्यान्न उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। मामले में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर अवगत कराया है कि सभी विद्यालयों में बिहार राज्य खाद्य निगम के द्वारा खाद्यान्न की आपूर्ति की जाती है लेकिन अक्सर देखा जाता है कि खाद्य निगम हर महीने पहले खाद्यान्न पीडीएस डीलरों को उपलब्ध करवाता है और बाद में स्कूलों में।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – दो दिवसीय दौरे पर BJP कार्यालय भी जायेंगे PM मोदी, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘कार्यकर्ताओं’

इस वजह से स्कूलों में अक्सर खाद्यान्न खत्म हो जाता है और छात्रों को मध्याह्न भोजन से वंचित रहना पड़ता है। एसीएस ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि विद्यालयों में खाद्यान्न की ससमय आपूर्ति हो और खाद्यान्न वितरण में विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाये। एसीएस ने जिलाधिकारी को समय समय पर स्कूलों में खाद्यान्न आपूर्ति की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Gayaji: कभी रहता था गुलजार आज नहीं हैं एक भी लोग, इस वजह से उजड़ गया पूरा गांव…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...

Dehri Executive Officer Murder: 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई अधिकारी...

Dehri Executive Officer Murder: रोहतास ज़िले में डेहरी नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के...