STF के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी को लगी गोली, भारी मात्रा में हथियार के साथ 6 गिरफ्तार…

पटना: बिहार में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बिहार पुलिस और STF की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। एक बार फिर राजधानी पटना में STF ने एक बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही मुठभेड़ में 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस के साथ अपराधियों की मुठभेड़ में एक अपराधी घायल भी हुआ। STF की टीम ने अपराधियों के पास से चार पिस्टल, दो मैग्जीन, 24 जिंदा कारतूस, दो बाइक और दो मोबाइल बरामद किया है।

घटना राजधानी पटना से सटे बिक्रम इलाके की है जहां छापेमारी के दौरान अपराधियों ने STF की टीम पर गोलीबारी करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और STF की टीम ने भी फायरिंग की जिसमें एक अपराधी को गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।

LN Mishra 1 22Scope Newsपटना में अपराधियों

यह भी पढ़ें – Purnea MP पप्पू यादव ने सभी पार्टियों को दी ये नसीहत, कहा ‘राहुल गांधी के नेतृत्व में हो लड़ा जायेगा चुनाव…’

मामले में पटना पश्चिम सिटी एसपी शरथ आर एस ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दिया जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा। सभी अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM की कल्पनाओं के अनुरूप हो रहा IGIMS का कायाकल्प, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा…

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Teacher Training University 2026: Teacher’s Day पर सम्राट चौधरी का...

Bihar Teacher Training University 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...