Advertisement
Advertisement

11 महीने की नौकरी में मिला सिर्फ 3 महीने का वेतन, हड़ताल पर गए सफाईकर्मियों ने कहा..

गयाजी: गयाजी शहर का एक मात्र महिला सरकारी अस्पताल प्रभावती हॉस्पिटल की सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल कर दिया। अस्पताल के सफाईकर्मियों के हड़ताल की वजह से अस्पताल की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हड़ताल पर जाने वाली सफाईकर्मी महिलाओं की संख्या 50 से अधिक है। सफाईकर्मी अस्पताल प्रबंधन और जीविका के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बीते 11 माह से वे अस्पताल में साफ सफाई का काम कर रही हैं। 10 महीने में 3 महीने का वेतन ही मिला है। शेष 6 माह का बकाया चल रहा है। सफाई कर्मियों का आरोप है कि उनकी पगार नहीं दी जा रही है। हर दिन टालमटोल किया जा रहा है। इससे घर में संकट खड़ा हो गया है। जीविका वाले कहते है कि आज या कल मिल जाएगा पर वह आज कल बीते 6 माह से कभी नहीं हो रहा है।

Goal 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – STF के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी को लगी गोली, भारी मात्रा में हथियार के साथ 6 गिरफ्तार…

सफाई कर्मी बेबी देवी का कहना है कि उनकी बेटी की शादी 28 मई को है। यहां तो मेहनत का पैसा ही नहीं दिया जा रहा है। एडवांस की बात तो दूर है। अब जब पैसा नहीं मिलेगा तो हम और मेरा परिवार संकट में आ जाएंगे। आशा देवी का कहना है कि पगार के लिए जीविका समूह से जब सम्पर्क किया जाता है तो वे सिर्फ टालमटोल का रवैया अपनाते हैं। वेतन देने के लिए कुछ भी काम नहीं कर रहे हैं। आज या कल हो जाएगा करते करते 6 महीने से अधिक हो गया। अब तो सातवां महीना चल रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Purnea MP पप्पू यादव ने सभी पार्टियों को दी ये नसीहत, कहा ‘राहुल गांधी के नेतृत्व में हो लड़ा जायेगा चुनाव…’

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Anant Singh Lok Sabha Election: मोकामा से लोकसभा तक का सफर...

Anant Singh Lok Sabha Election: मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कर दिया...

Pakur Canal Encroachment Case: किसानों की सिंचाई पर संकट, सरकारी नहर...

Pakur Canal Encroachment Case: पाकुड़ सदर प्रखंड के चाँचकी से चांदपुर बॉर्डर तक करीब सात किलोमीटर लंबी सरकारी सिंचाई नहर और उससे जुड़ी जमीन...

Pankaj Mishra JMM Borio Visit: बोरियो दौरे पर पंकज मिश्रा का...

Pankaj Mishra JMM Borio Visit: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के...