Advertisment

SUPAUL में सफाईकर्मियों को ढाई महीने से नहीं मिला है वेतन, किया विरोध प्रदर्शन

सुपौल: सुपौल में पिपरा नगर पंचायत अंतर्गत कार्यरत सफाईकर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सफाईकर्मी वेतन नहीं मिलने के कारण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नाराज सफाईकर्मी का आरोप है कि उन्हें पिछले ढाई महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने की वजह से उनके समक्ष कई तरह की समस्या आ गयी है। पैसे के अभाव में राशन की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है।

कार्यालय में बार बार शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हो पा रही है। वेतन नहीं मिलने से नाराज हो कर सफाईकर्मियों अपने क्षेत्र में सफाई करना बंद कर आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रोशित सफाई कर्मी नगर पंचायत कार्यालय के सामने पहुंच कर हंगामा किया। साथ ही पिपरा नगर पंचायत के सामने एनएच 106 को जाम कर दिया। हालांकि मौके पर सामाजिक प्रबुद्ध लोगों ने सफाई कर्मियों को समझा बुझा कर जाम खत्म करवा दिया।

शहर में सफाई नहीं होने से जगह जगह कचरा जमा होने लगा है जिसकी वजह से आसपास में दुर्गंध फैलने लगी है। मौके पर मौजूद नगर पंचायत सफाई कर्मी के सुपरवाइजर ने बताया कि नया ईओ आया है जिस कारण से पेमेंट में बिलंब हुई है। जल्द भुगतान किया जाएगा।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

4TH PHASE का मतदान संपन्न, कुल 56.85 प्रतिशत हुई वोटिंग

SUPAUL SUPAUL SUPAUL

SUPAUL

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...