निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख रिश्वत लेते दबोचे गए अंचल निरीक्षक

मधुबनी/सासाराम : बिहार के मधुबनी से एक बड़ी खबर आ रही है। मधुबनी में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जयनगर अंचल के अंचल निरीक्षक अजय कुमार मंडल को टीम ने तीन लाख रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अजय कुमार मंडल ने दाखिल-खारिज के लिए 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में की थी। इसी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई हुई। इधर, अंचल निरीक्षक की गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। निगरानी की टीम अजय कुमार मंडल को लेकर पटना रवाना हो गई।

Goal 5 22Scope News

दाखिल खारिज के नाम पर मांगी रिश्वत

बताया जा रहा है कि अजय कुमार मंडल ने एक जमीन के दाखिल-खारिज के मामले में 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने एक साथ पूरी रकम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित को किस्त में रिश्वत देने बात कही गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी में की। निगरानी की टीम ने पहले शिकायत की जांच करवाई। मामला सही पाया गया। इसके बाद डीएसपी सुजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

यह भी देखें :

आरोपी को उसके आवास के पास से निगरानी विभाग ने पकड़ा

आपको बता दें कि शनिवार को निगरानी की अलग-अलग टीम जयनगर अंचल कार्यालय और अंचल निरीक्षक के आवास पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित को किस्त की पहली रकम लेकर पहुंचने के लिए कहा। निगरानी की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसके बाद जैसे ही पीड़ित ने रिश्वत के नाम पर तीन लाख की रकम आरोपी को दिया वैसे ही निगरानी के अधिकारियों ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अजय मंडल को आगे की पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया। मामले में डीएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि अजय कुमार मंडल के खिलाफ एक आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें रिश्वत मांगने की जानकारी दी गई थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता की संभावना है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।

सासाराम के डाटा ऑपरेटर घूस लेते गिरफ्तार

सासाराम के अंचल कार्यालय का डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार दास एक लाख 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिए गए हैं। निगरानी की टीम ने सासाराम अंचल कार्यालय से आकाश कुमार दास को गिरफ्तार किया है। जमीन का दाखिल-खारिज करने के लिए डाटा ऑपरेटर ने पंकज कुमार से रिश्वत ले रहा थे। बताया जा रहा है कि निगरानी की टीम ने सासाराम अंचल कार्यालय से गिरफ्तार किया है।

Data Operator 22Scope News
सासाराम के डाटा ऑपरेटर घूस लेते गिरफ्तार

यह भी पढ़े : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते BDO व कार्यपालक सहायक गिरफ्तार

अमर कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...