न मौत का सिलसिला थम रहा, न शराब का धंधा

नलंदा: सोहसराय थाना के छोटी पहाड़ी इलाके में संदेहास्पद मौत का सिलसिला जारी है. रविवार को भी तीन लोगों ने दम तोड़ दिया. शनिवार को इसी मोहल्ले के चार लोगों की मौत हो गई थी. पिछले कुछ दिनों के दौरान इस इलाके में कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. घटना के बाद जोनल आईजी ने सोहसराय थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद को निलंबित कर दिया है.शराब के धंधे से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
मृतकों में से एक प्रहलाद कुमार पुलिस के डर से शराब पीकर घर में छुपा हुआ था. घर पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सदर डॉ शिब्ली नोमानी प्रह्लाद के घर पर पहुंचकर शव को पोस्टम़ॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया . दो और लोगों की विम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी.
मृतक प्रह्लाद कुमार की मां मुंद्रिका देवी ने कहा कि उनका बेटा अक्सर शराब पीने जाता था. उनका कहना है कि शराब माफियाओं का आतंक इतना है कि मुखिया भी डरता है. प्रह्लाद की मां ने कहा कि नीतीश कुमार ने शराब बंद कर दिए हैं लेकिन धंधा बदस्तूर जारी है. उनका बेटा मजदूरी करके कमाता था और पैसे को शराब में उड़ा देता था.
इलाके के वार्ड पार्षद के पति अजय पासवान ने भी माना कि सभी मौतें शराब की वजह से हुई है. उन्होने सरकार से मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. उनका कहना है कि मृतक मजदूरी करने वाले लोग हैं. उनके नहीं रहने से परिवार के सामने भरण-पोषण की समस्या पैदा हो गई है.

कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक, शादियां हो रही कैंसल

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...