पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन पर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने पटना एयरपोर्ट पर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सौगात ही दे रहे हैं लेकिन बिहार को कुछ ठोस परिणाम नहीं मिला है। मेरा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से गुजारिश है कि बिहार और बिहार की जनता को यह बताएं कि उन्होंने पिछले 11 साल में आम जनता, आम महिला, आम युवा और आम किसान के लिए क्या किया है।

कृष्णा अल्लावरु ने कहा- बिहार में क्या स्थिति है उसके बारे में प्रधानमंत्री बताएं
नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत चौथे पायदान पर आ चुका है। जापान से ऊपर आ गया है। इस पर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि बिहार में क्या स्थिति है उसके बारे में प्रधानमंत्री बताएं। बिहार हिंदुस्तान के कौन से पायदान पर है हम यह सुनना चाहते हैं। जनता को प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि उनके 11 साल में बिहार बड़े प्रदेशों में 27-28 नंबर पर है। प्रधानमंत्री को बहुत सारे पैमाने पर इसका जवाब मांगना चाहिए और देना चाहिए।
यह भी देखें :
नीति आयोग की बैठक में जाते हैं लेकिन भाग नहीं लेते हैं नीतीश कुमार – कृष्णा अल्लावरु
आपको बता दें कल यानी 24 मई को नीति आयोग की बैठक हुई। बिहार के सीएम नीतीश कुमार दिल्ली जाते हैं लेकिन नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होते हैं। इस पर कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि बिहार का विकास नीति आयोग बैठक में बैठने से हो जाता तो सारे हिंदुस्तान आज जापान नहीं अमेरिका से आगे होता। असली मामला यह है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री और यहां के जो अफसर शाही है, ये तीनों लोग सुपर सीएम हैं। तीनों लोग मिलकर खुद के खुद के लोगों के विकास की बात करते हैं।
यह भी पढ़े : कांग्रेस प्रभारी का नीतीश पर हमला, कहा- क्रिमिनल हिस्ट्रीशीटर को मंत्रिमंडल में लिया है CM
रंजीत कुमार की रिपोर्ट


















