जालसाजी ऐसी कि कोई भी चकमा खा जाये, मोतिहारी पुलिस ने 4 को दबोचा…

पूर्वी चंपारण: एक तरफ जहां सरकार फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नए टेक्नोलॉजी का सहारा लेती है तो शातिर जालसाज जालसाजी का नया रास्ता बना लेते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है पूर्वी चंपारण से जहां पुलिस ने जालसाजी के आरोप में चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण के अरेराज अनुमंडल क्षेत्र के पहाड़पुर और मलाही थाना क्षेत्र में यह गोरखधंधा काफी फल फूल रहा था। शातिर जालसाज लोगों से मोटी रकम लेकर फर्जी तरीके से अंगूठा बना कर आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे विभिन्न कार्ड बनाते थे।

मामले की गुप्त सूचना मिलने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। गठित टीम ने छापेमारी कर एक साइबर कैफ़े से चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर, फर्जी कार्ड समेत कृत्रिम अंगूठा समेत अन्य कई संदिग्ध चीजें बरामद की है। पुलिस पूछताछ में जालसाजों ने बताया कि वे लोग फर्जी तरीके से कृत्रिम अंगूठा बनाते थे और फिर बगैर ओटीपी के आधार कार्ड का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कर राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसे अन्य कार्ड बनाते थे।

उन लोगों ने बताया कि वे लोगों से रूपये लेते थे और फर्जी तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभिन्न तरह के कार्ड बनाते थे। फ़िलहाल पुलिस गिरफ्तार चार जालसाजों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Aurangabad में जम कर बरसे कांग्रेसी नेता, कहा ‘सरकार करे या न करे लेकिन…’

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...