अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

बांका : अमरपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कजरेली मुख्य मार्ग पर स्थित तारा मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया है घटना अमरपुर थाना क्षेत्र की है, जहां कटहरा गांव निवासी गुलशन कुमार स्कूटी से भागलपुर की ओर जा रहे थे।

LN Mishra 1 22Scope News

एक अज्ञात ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी – प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तभी एक अज्ञात ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में गुलशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है। फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़े : दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आई महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल…

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...