Advertisement
Advertisement

दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आई महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल

बांका : बांका जिले के रजौन प्रखंड में शनिवार को भागलपुर-हसडीहा मुख्य सड़क पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रजौन प्रखंड के खिड्डी गांव निवासी अमरेश कुमार चौधरी की पत्नी रूबी देवी (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने पति के साथ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी।

Goal 5 22Scope News

रफ्तार बालू लदा एक ओवरलोड ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी

इस दौरान तेज रफ्तार बालू लदा एक ओवरलोड ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे महिला ट्रक के नीचे आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। रूबी देवी को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। मृतका के पति अमरेश कुमार चौधरी लंबे समय से प्रदेश में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे और करीब एक सप्ताह पूर्व ही घर निर्माण के सिलसिले में गांव आए थे। हादसे के समय दोनों दंपत्ति पेट्रोल पंप से तेल लेकर घर लौट रहे थे कि तभी भागलपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ओवरलोड ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया।

यह भी पढ़े : Breaking : बोरिंग कैनाल रोड में अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...