प्रकाशित: अपडेट: पढ़ने का समय: 1 मिनट
Muzaffarpur-स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे शहर में निर्माण कार्य जारी है. सड़कों के किनारे लंबे-लंबे गड्ढे खोद दिये गए है. डीएम आवास के सामने से सरकारी बस स्टैंड जाने वाली सड़क का भी यही हाल है. थोड़ी सी भी चूक हुई तो 10 फीट गड्ढे में जाना तय है. इसके साथ ही जिला समाहरणालय जाने वाली सड़क का भी यही हाल है. चारों तरह सड़क पर निर्माण सामग्री पड़ी हुई है. इस मामले में एसडीओ ज्ञान प्रकाश का कहना है कि निर्माण कार्य में लगी एजेंसियों को चेतावनी दी गई है जल्द ही इसमें सुधार देखने को मिलेगा.
Highlights

















