Advertisment

बक्सर में तीन लोगों की हत्या के विरोध में दरभंगा में युवा राजद ने फूंका सीएम का पुतला

दरभंगा: बिहार में लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं के खिलाफ दरभंगा में युवा राजद ने बिहार सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भी फूंका। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। बक्सर के अहियापुर गांव में अभी बीते दिनों अपराधियों ने तीन लोगों की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें – Lalu कर रहे हैं समाजवाद का दिखावा, जदयू-भाजपा ने तेज प्रताप मामले पर कसा तंज…

इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों में लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई है। इस दौरान युवा राजद के महानगर अध्यक्ष राकेश नायक ने कहा कि बिहार में सत्ता संपोषित अपराधियों द्वारा चहुँओर व्यापारियों, छात्रों, महिलाओं और आमजन की हत्या हो रही है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री अचेत हैं। उनके दोनों सहायक उप मुख्यमंत्री ने अपने आँखों पर भ्रष्टाचार की पट्टी, कानों में तेल और मुंह में दही जमा कर मस्ती से शराबबंदी के नशे में लेते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मेक इन बिहार रेल इंजन अब दौड़ेगा अफ्रीका की पटरियों पर, उद्योग मंत्री ने कहा…

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...