Advertisement
Advertisement

Lalu कर रहे हैं समाजवाद का दिखावा, जदयू-भाजपा ने तेज प्रताप मामले पर कसा तंज…

पटना: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का प्रकरण बिहार में सियासी रूप ले चुका है। हर तरफ विरोधी दल के नेता लगातार Lalu परिवार पर हमलावर हैं और तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या के साथ अन्याय करने की बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा कि चुनाव को देखते हुए Lalu ने मीडिया और आम जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए ऐसा किया है।

चुनाव के बाद फिर सब एक हो जायेंगे। जब सभी लोगों को तेज प्रताप यादव का प्रेम प्रसंग मालूम था तो फिर उनकी शादी ऐश्वर्या के साथ क्यों करवाई। ऐश्वर्या बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती है और उनके साथ इनलोगों ने जब इतना छल किया है तो फिर आमजन के साथ क्या न्याय करेंगे।

यह भी पढ़ें – मेक इन बिहार रेल इंजन अब दौड़ेगा अफ्रीका की पटरियों पर, उद्योग मंत्री ने कहा…

वहीं दूसरी तरफ जदयू के प्रदेश महासचिव साकेत सिंह ने भी Lalu पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि Lalu दिन में ट्वीट करते हैं और रात में बुला कर माथा सहलाते हैं। लालू यादव समाजवाद के नाम पर छलावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि ये बातें उनकी व्यक्तिगत जीवन की बात है जिस पर टीका टिप्पणी करना उचित नहीं है लेकिन वे लोग व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामाजिक हैं। बिहार में मंत्री रह चुके हैं, विधायक हैं और एक राजनैतिक परिवार से हैं।

वे लोग बस एक चोला पहने हुए हैं। उनके घर के सदस्य साधू यादव ने भी लालू परिवार पर समाज को कलंकित करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि बस ट्वीट कर देने से कुछ नहीं होता है, अगर उन्होंने तेज प्रताप को पार्टी से बाहर किया है तो क्या लिखित में आदेश जारी किया है?

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   तब कहां था सामाजिक न्याय, तेज प्रताप की पहली पत्नी ने पूछे तीखे सवाल, कहा ‘सब नौटंकी है…’

पटना से अंशु झा एवं रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...

Patna One Day Tour Packages: पटना घूमने का बना रहे हैं...

Patna One Day Tour Packages, पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए अब पर्यटकों को अलग-अलग व्यवस्था करने...