वित्तीय कार्यों में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, डीएम ने कहा…

पश्चिम चंपारण: बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने जिले के प्रधान सहायकों के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने प्रधान सहायकों को निर्देश दिया कि वित्तीय कार्यों के निष्पादन में कोई चूक नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें। वित्तीय कार्य हर हाल में वित्तीय नियमावली के तहत सम्पादित करें। इसमें कोताही बरतने वालों के विरूद्ध कार्रवाई निश्चित है। ऐसा करने वालों के विरूद्ध अविलंब कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि समाहरणालय सहित जिले के अन्य विभागों में वितीय कार्यों की औचक जांच करायी जाय।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सेवा इतिहास से संबंधित विस्तृत जानकारी को पोर्टल पर दो-तीन दिन के अंदर ऑनलाईन कराना सुनिश्चित करें। सीएम डैश बोर्ड, आयुक्त कार्यालय, जिलाधिकारी जनता दरबार तथा उच्चस्तर से प्राप्त पत्रों, दिशा-निर्देशों का ससमय अनुपालन सुनिश्चित करें। रोकड़ बही, कर्म पुस्तिका, संचिका, अभिलेख सहित अन्य कागजातों एवं अभिलेखों का संधारण अद्यतन रखें। इन्हें साफ-सुथरा एवं सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें – Lalu कर रहे हैं समाजवाद का दिखावा, जदयू-भाजपा ने तेज प्रताप मामले पर कसा तंज…

उन्होंने निर्देश दिया कि सेवांत लाभ से संबंधित मामलों का निष्पादन पूरी संवदेनशीलता के साथ करें ताकि सेवानिवृत कर्मचारियों को ससमय सरकारी लाभों से आच्छादित किया जा सके। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई, सूचना के अधिकार अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों को अविलंब निष्पादित करें। सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी से संबंधित मामलों में समय पर एसओएफ तैयार कर दायर करना सुनिश्चित करें।

एसीपी/एमएसीपी से संबंधित मामलों में ससमय प्रस्ताव भेंजे ताकि उसका निराकरण कराया जा सके। जिला पदाधिकारी ने प्रधान सहायकों से कहा कि आप सभी अपनी जिम्मेवारी को समझें और अच्छे तरीके से कार्य करें। सकारात्मक रूप से कार्य करते हुए कार्यालय के लंबित मामलों को त्वरित गति से निष्पादित करें। कार्य संस्कृति को बेहतर करें तथा कार्यालय की गरिमा को बढ़ायें।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मेक इन बिहार रेल इंजन अब दौड़ेगा अफ्रीका की पटरियों पर, उद्योग मंत्री ने कहा…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...